हेम राज महासचिव बने भारतीय सेपकटाकरा संघ के कार्यकारिणी सदस्य

Dev Darshan Himachal
By -

 देव दर्शन हिमाचल मंडी। आजाद हिमाचल ऐमचूर सेपकटाकरा खेल संघ के अध्यक्ष पी. एन. अध्यक्ष ने जानकारी दी कि मंडी में हि.प्र. सेपकटाकरा संघ के महासचिव हेम राज को भारतीय सेपकटाकरा संघ की कार्यकारिणी का सदस्य चुने जाने पर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।


दिल्ली में आयोजित भारतीय सेपकटाकरा संघ के चुनाव में हेम राज का कार्यकारिणी सदस्य चुना जाना हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न पदाधिकारियों और खेलप्रेमियों ने इस उपलब्धि को प्रदेश के खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया।<br>कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में श्री पूर्णचंद ठाकुर, अंजू शर्मा (जिला महासचिव मंडी), खेम चंद (कुल्लू), लुदर चंद (शिमला), आर्यन सूद, राजीव, दिनेश ठाकुर (उपाध्यक्ष राज्य संघ), वरुण (उपाध्यक्ष), नरेश राठोर, रोशन लाल, चेत राम, भूप चंद, ज्योति, गुलशन और शेरसिंह शामिल रहे।<br>इस अवसर पर सभी ने हेम राज को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का मान बढ़ाएंगे और प्रदेश के खिलाड़ियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होंगे।

Tags: