मुकेश नाचन हुकम चच्योट और संदीप महादेव मंडलों के मंडलाध्यक्ष बने

Dev Darshan Himachal
By -

 

बग्गी में विधायक प्रकाश राणा, राहुल और चमन कपूर चुनाव प्रभारियों की अध्यक्षता में हुए चुनाव


विधायक विनोद कुमार भी रहे विशेष रूप से उपस्थित रहे 



गोहर । भाजपा ने नाचन में संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए अपने तीनों मंडलों के मण्डलाध्यक्षों को सर्वसम्मति से चुन लिया है। शुक्रवार को जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह बग्गी में हुए नाचन भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में जिला परिषद के उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल को नाचन, जिला परिषद सदस्य हुकम ठाकुर को चच्योट और संदीप सेन को महादेव मंडलों का मंडल अध्यक्ष चुना गया है। नाचन मंडल के लिए पार्टी ने जोगिंदरनगर के विधायक प्रकाश राणा, महादेव मंडल के लिए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल सोलंकी और चच्योट मंडल के लिए पार्षद चमन कपूर को चुनाव प्रभारी लगाया गया था। शुक्रवार को नाचन के बग्गी में नाचन भाजपा की ओर से स्थानीय विधायक विनोद कुमार भी उपस्थित रहे। इस मौके पर चुनाव प्रभारियों ने सभी मंडल अध्यक्षों को संगठन और पार्टी को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी हित में कार्य करने का संदेश दिया। तीनों मंडल अध्यक्षों में मुकेश चंदेल, हुकम ठाकुर और संदीप सेन ने कहा कि पार्टी का जो भी आदेश होगा उसे निष्ठापूर्वक पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर विधायक विनोद कुमार ने सभी नवनियुक्त मण्डलाध्यक्षों को बधाई दी और कहा कि पार्टी की ओर से संगठनात्मक चुनावों की जो जिमेवारी दी गई थी उसे सर्वसमति से पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी समेत चुनाव प्रभारी बधाई के पात्र है। इस मौके पर सोहन सिंह ठाकुर पूर्व मंडल अध्यक्ष, मुरारी लाल राणा, सूरत नायक, लाल सिंह यादव, टीकम सिंह, कमल किशोर, मोहन लाल, दिनेश, धीरज गुप्ता और प्रवीण कुमार मौजूद रहे।