Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में इस दिन से करवट बदल सकता है माैसम, बारिश-बर्फबारी के आसार
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इससे तापमान में भी बदलाव आने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में माैसम करवट बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 25 मार्च को लाहौल-स्पीति और चंबा जिले के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 26 मार्च को लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, चंबा, किन्नौर और कुल्लू जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। जबक 27 मार्च को लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू जिलों और किन्नौर और शिमला जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इस दाैरान अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ अंधड़ चलने की संभावना है।
तापमान में भी बदलाव की संभावना
अन्य भागों में माैसम शुष्क रहेगा। 28 से 30 मार्च तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान व अधिकतम में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद, राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं। जबकि अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.4, सुंदरनगर 10.3, भुंतर 7.1, कल्पा 5.2, ऊना 7.6, नाहन 13.0, केलांग -3.7, पालमपुर 10.0, सोलन 8.0, मनाली 5.9, कांगड़ा 11.7, मंडी 11.2, बिलासपुर 10.4, चंबा 9.7, कुफरी 7.7, कुकुमसेरी 2.4, भरमाैर 9.0, सेऊबाग 6.8, बरठीं 9.9, सराहन 7.6, देहरा गोपीपुर 16.0, ताबो -4.1 व पांवटा साहिब में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किश्स गया।
मार्च में सामान्य से 19 फीसदी कम बारिश
माैसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 1 से 24 मार्च तक सामान्य से 19 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि के लिए 93.6 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 75.7 मिलीमीटर बारिश ही हुई। बिलासपुर में सामान्य से 26, चंबा 49, हमीरपुर 27, कांगड़ा 27, किन्नाैर 23, लाहाैल-स्पीति 33, सिरमाैर 18, सोलन 32 व ऊना में 55 फीसदी कम बारिश हुई। वहीं कुल्लू में सामान्य से 43, मंडी 31 व शिमला में 18 फीसदी अधिक बारिश हुई।
FOLLOW US ON FB PAGE | CLICK HERE |
JOIN OUR YOUTUBE CHANNEL | CLICK HERE |
JOIN OUR WHATSAPP GROUP | CLICK HERE |
JOIN OUR TELEGRAM GROUP | CLICK HERE |
More Pages :-